Subhadra Yojana 2026: ओडिशा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और वित्तीय सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक ‘सुभद्रा योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 5 वर्षों में कुल ₹50,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो ₹10,000 प्रति वर्ष (₹5,000 की दो किस्तों में – राखी पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर) सीधे बैंक खाते में जमा की जाती है।
सुभद्रा योजना संक्षिप्त विवरण
💡 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए हमारे फ्री टूल्स:
- आयु सीमा जांचें: अपनी सही उम्र और पात्रता जानने के लिए उपयोग करें 👉 सरकारी उम्र कैलकुलेटर (Age Calculator)
- फोटो व सिग्नेचर रिसाइज करें: फॉर्म रिजेक्शन से बचने के लिए सही KB और पिक्सल में सेट करें 👉 सरकारी फोटो और सिग्नेचर रिसाइजर (Photo Resizer)
सुभद्रा योजना पात्रता व शर्तें
- महिला ओडिशा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला का परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) या राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) राशन कार्ड धारक होना चाहिए।
- महिला के नाम पर बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार लिंक व DBT सक्रिय होना आवश्यक है।
- सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी या आयकर दाता परिवार की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक पोर्टल subhadra.odisha.gov.in या Mo Seva Kendra के माध्यम से फॉर्म भरें।
- आधार नंबर और बायोमेट्रिक/ओटीपी सत्यापन पूरा करें।
- सत्यापन के बाद सुभद्रा डेबिट कार्ड और किस्त राशि सीधे आपके खाते में क्रेडिट होगी।
महत्वपूर्ण लिंक्स
📲 सरकारी योजना और भर्ती की ताज़ा अपडेट तुरंत पाएं!
सभी सरकारी योजनाओं की किस्त, लिस्ट और नई नौकरियों के नोटिफिकेशन सबसे पहले अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त करें।